ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 52 मोबाइलों को उनके मालिकों को मिला।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 52 मोबाइलों को उनके मालिकों को मिला।

Bettiah Bihar West Champaran

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 52 मोबाइलों को उनके मालिकों को मिला।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया (पच्छिम चम्पारण)
जिला पुलिस कप्तान के आदेश केआलोक में विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान के दौरान,ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम या चोरी हुए 52 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया गया।इन बरामद मोबाइलों कीअनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपया आंकी गई है।वरीय पुलिसअधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि वहअपने कार्यालय कक्ष मेंआयोजित एक कार्यक्रम में इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया।इन मोबाइलों को बरामद करने में जिला पुलिस कीआसूचना इकाई के प्रभारी इंस्पेक्टर,अमर कुमार, दरोगा,ओमप्रकाश,सिपाही, विजय कुमार,राजकुमार, विपिन कुमार,ऋषभ कुमार का महत्व पूर्ण भूमिका रही।
एसपी ने संवाददाता को बताया कि पुलिस टीम गुम चोरी हुए मोबाइलों को बरामद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक 365 चोरी या गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया गया है।पुलिस के इस कार्रवाई से जिन मोबाइल धारकों का मोबाइल चोरी या गुम हो गया था, मिलने पर जिला पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *