लौरिया में अतिक्रमण हटाने गयी अंचल प्रशासन के सामने एक घर असमाजिक तत्वों ने लगाई आग।

लौरिया में अतिक्रमण हटाने गयी अंचल प्रशासन के सामने एक घर असमाजिक तत्वों ने लगाई आग।

Bettiah Bihar West Champaran

लौरिया में अतिक्रमण हटाने गयी अंचल प्रशासन के सामने एक घर असमाजिक तत्वों ने लगाई आग।

अग्नीशमन दस्ता के पहुंचने के बाद पाया गया आग पर काबू।

लौंरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पश्चिमी चंपारण)
थानाक्षेत्र के कटैया पंचायत के लंगड़ी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर अतिक्रमण हटाने गये अंचल प्रशासन के सामने एक पक्ष के घर में असामाजिक तत्वों ने लगाई घर में आग।
सुचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार हीरालाल साह एवं डोमा साह के बीच रास्ते का विवाद चल रहा था।
विवाद में अंचल प्रशासन लंगड़ी अतिक्रमण हटाने पुलिस के दल बल के साथ पहुंची थी।तभी डोमा साह के घर में आग लग गई।आग लगने से कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा।
इस संबंध में अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने बताया की अतिक्रमण हटाने गए अंचल प्रशासन के कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे तथा डोमा साह के परिजनों ने खुद अपने घर में आग लगाया है।इस संबंध में इन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।वहीं इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई है पुनः पुलिस बल के उपस्तिथि में अतिक्रमण हटाने का काम किया जायेगा।
वहीं इस संबंध में डोमा के परिजनों ने बताया की घर में आग लगाया गया है तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है।
वहीं इस घटना से लंगड़ी गांव में तनाव कायम है।और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *