मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मियों के स्थानांतरण पर लगाई गई रोक

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मियों के स्थानांतरण पर लगाई गई रोक

Bihar East Champaran Latest Motihari Patna

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मियों के स्थानांतरण पर लगाई गई रोक

प्रधान संपादक, ललन कुमार सिन्हा

पूर्वी चंपारण: भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा बिहार राज्य के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 की घोषणा की गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिला से संबंधित जो भी पदाधिकारी एवं कर्मी संलग्न है उनकी शत प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर मुख्य सचिव बिहार के द्वारा जारी किए गए पत्र में वैसे सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि वर्तमान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ की प्रत्यक्ष भूमिका निर्धारित है।
बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के रूप में शिक्षक, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका,कचहरी सचिव, पंचायत सचिव, टोला सेवक आदि को लगाया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के द्वारा मुख्य सचिव बिहार से प्राप्त पत्र के आलोक में जिन कर्मियों को विशेष गहन पुनरीक्षण में महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है अर्थात निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ तथा निर्वाचन सूची के कार्यों से जुड़े अन्य कर्मी के स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *