लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया पंचायत के गांव में विवाहित युवक ने पंखे से लटक अपनी जीवनलीला समाप्त की।
घटना की सूचना पर लौरिया पुलिस पहुंची और जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेजवाने की प्रक्रिया में लगीं थीं।
लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
लौंरिया(पच्छिम चम्पारण)
इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। पुलिस हर पहलू पर सुक्षमता से जांच कर रही है।
मृतक की पहचान लौरिया थाने के मठिया पंचायत के वार्ड सात निवासी जीतेन्द्र पांडे के छोटे पुत्र दीपु पांडे के रूप में हुई है।
दीपु की शादी साल 2016मे रुपम से हुई थी और उसका एक सात साल का लड़का है।
पत्नी से अनबन था और दीपु की पत्नी रुपम मायके में काफी दिनों से रह रही थी।
दीपु पत्नी रुपम के रवैये से क्षुबध रहता था।दीपु मुंबई में रहकर मजदूरी करता था एक दिन पहले वह मुंबई से लौटा था।घटना रविवार के दिन की बताया गया है।
घटना से पुरा परिजन सदमे में हैं।
और दीपु के असामयिक निधन से लोग परेशान हैं।
आखिर रविवार के दिन ऐसा कौन सी बात हो गई की दीपु ने पंखे से लटककर जान दी।
जानकारी के अनुसार दीपु की शादी लौरिया थानाक्षेत्र के मलाहीटोला में हुई थी और दीपु की पत्नी रुपम देवी मायके में ही रह रही थी।
और सुत्रों की मानें तो पत्नी रुपम के वियोग में दीपु नशे का आदी हो चुका था।
ग्रामीणों ने बताया की दीपु सरल स्वभाव का था और कुछ दिन से मुंबई रहकर मजदूरी कर रहा था।
फोरेंसिक टीम की पहुंचने का लौरिया पुलिस इंतजार कर रही थी।
दीपु के परिजनो का रोकरबुरा हाल है।
वहीं लौरिया पुलिस भी समाचार लिखे जाने तक फोरेंसिक टीम का इंतजार घटनास्थल पर कर रही थी।
वहीं जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण परिजनों को सांत्वना व ढांढस बंधा रहे थे।