निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह की भव्य साज-सज्जा करेगी मेरठ की कंपनी।
हरिवाटिका विवाह सेवा समिति कराएगी 11 बेटियों का सामूहिक विवाह।
50 हजार लोगों की मौजूदगी में आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय।
बैठक में अध्यक्ष रिंकू कनौजिया, संरक्षक अनिल झा सहित अन्य सदस्य।
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
बेतिया (पच्छिम चम्पारण) नगर के हरिवाटिका विवाह सेवा समिति की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं समिति के संरक्षक अनिल झा के हरिवाटिका चौक स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक अनिल झा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को समिति के तत्वावधान में 11 बेटियों का निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष रिंकू कनौजिया ने बताया कि अभिभावकों द्वारा चयनित सभी वर-वधू के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई है। विवाह के लिए पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया था। वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं वधू की 18 वर्ष निर्धारित की गई थी। अध्यक्ष ने बताया कि इस भव्य आयोजन में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके मदीना 50 से 60000 लोगों के बैठने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। समारोह को यादगार और भव्य स्वरूप देने के लिए साज-सज्जा एवं लाइटिंग की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मेरठ की एक प्रतिष्ठित कंपनी को सौंपी गई है, जिससे कार्यक्रम को एक अनोखा और आकर्षक रूप मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब तक समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा 6000 से अधिक घरों तक पहुंचकर लोगों को आमंत्रण दिया जा चुका है और यह जनसंपर्क अभियान समारोह तक निरंतर जारी रहेगा। साथ ही क्षेत्र के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई और कई नए सदस्यों को समिति में शामिल किया गया। इनमें नीरज मणि तिवारी, बबलू मिश्रा, ऋषभ गुप्ता, सुजीत सिंह, अमित कुमार, मुकेश कुमार एवं नवीन दुबे प्रमुख हैं।
मौके पर कार्यकारिणी सचिव आलोक राय, कोषाध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विशाल यादव, मैनेजर पासवान, सुनील बरनवाल, गुड्डू बरनवाल, उपसचिव राज कार्तिकेय मिश्रा, विवेक कुमार, राजीव कुमार, कुंदन यादव, संरक्षक मंडल के राम रतन महतो, त्रिपुरारी शरण श्रीवास्तव, बीरबल प्रसाद, संगठन सचिव सचिन जायसवाल, आकाश महतो, चंडी प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद, शेरू पासवान एवं सुशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक विवाह समारोह को ऐतिहासिक, भव्य और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनाने का संकल्प लिया।
