हथियार के बल पर गर्भवती से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,केस दर्ज।

हथियार के बल पर गर्भवती से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,केस दर्ज।

Bettiah Bihar West Champaran

हथियार के बल पर गर्भवती से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,केस दर्ज।

पीडीत महिला 8 माह की गर्भवती बतायी जा रही है।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार एक अभी भी‌ है फरार।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

बलथर(पच्छिम चम्पारण)
बलथर थाना क्षेत्र के एक गांव की 8 माह की गर्भवती युवती को नरकटियागंज ले जाकर हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना कोअंजाम दिया।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है, इसमें से दोआरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, और एक आरोपी की तलाश की जा रही है।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गर्भवती को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया है। बलथर की अपर थाना अध्यक्ष, अर्चना सेनानी संवाददाता को बताया कि पीड़ित की उम्र 26 वर्ष है और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है इस घटना में शेख टोला गांव के नासिर मियां, उम्र 40 वर्ष,और नसरुल्लाह मियां,उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं तीसराआरोपी मुरली गांव निवासी,गुड्डू मीर उम्र 25 वर्ष,गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया है,इसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,पीड़िता की पति कश्मीर में मजदूरी का काम करता है।युवती को इलाज करने में मदद करने के बहाने उसे नरकटियागंज बुलाकर ले गए वहां एक महिला के घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *