मझौलिया में शादी की नीयत से एक किशोरी का हुआअपहरण, प्राथमिकी हुई दर्ज।

मझौलिया में शादी की नीयत से एक किशोरी का हुआअपहरण, प्राथमिकी हुई दर्ज।

Bettiah Bihar West Champaran

मझौलिया में शादी की नीयत से एक किशोरी का हुआअपहरण, प्राथमिकी हुई दर्ज।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

मझौलिया(पच्छिम चम्पारण)
मझौलिया थाना क्षेत्र से एक 17 साल की किशोरी का अपहरण का मामला सामने आया,किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। घटना के 9 दिन बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके बाद से पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।थाना अध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि किशोरी के पिता के लिखित शिकायत पर,पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित मटियारिया ननकर गांव के पांच लोगों का खिलाफ़ प्राथमिकी की दर्ज की गई है। इसमें नागेंद्र पासवान,दिलीप कुमार पासवान,चंद्रदेश्वरी देवी पूनम देवी,रानी देवी शामिल है संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,दर्ज प्राथमिकी में किशोरीअपनी मौसी के घर मटियारिया के ननकार गांव में रह रही थी, वहीं से वहअचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई पारिजनों ने काफी खोजबीन की,लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने अपहरण कीआशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों ने उनकी नाबालिक बेटी काअपहरण शादी के नियत से कर लिया।पुलिस इस मामला को गंभीरता से देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। किशोरी के बबरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है,इसके साथ ही सभीआरोपियों की तलाशी भी कर रही है। थाना अध्यक्ष में संवाददाता को यह भी बताया कि किशोरी की उम्र नाबालिग होने के कारण मामले में कड़े कानूनी प्रावधान लागू किए जाएंगे।पुलिस का दावा है कि जल्द ही किशोरी को सुरक्षित बरामद कर,पूरे मामले को खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *