केंद्रीय कारा, मोतिहारी का औचक निरीक्षण संध्या भोजन हेतु रोटी व खीर की गई थी व्यवस्था।

केंद्रीय कारा, मोतिहारी का औचक निरीक्षण संध्या भोजन हेतु रोटी व खीर की गई थी व्यवस्था।

Bihar East Champaran Latest Motihari

केंद्रीय कारा, मोतिहारी का औचक निरीक्षण संध्या भोजन हेतु रोटी व खीर की गई थी व्यवस्था।

प्रधान संपादक, ललन कुमार सिन्हा

पूर्वी चंपारण: सुश्री श्वेता भारती, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मोतिहारी एवं श्री शिवम धाकड़, सहायक पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा केन्द्रीय कारा, मोतिहारी का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम कारा गेट पंजी का अवलोकन किया गया, तदोपरान्त कारा के अन्दर पाकशाला का निरीक्षण किया गया जिसमें बंदियों के लिए संध्या भोजन हेतु रोटी, सब्जी एवं खीर बनाया गया था।

तत्पश्चात कारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया, जिसमें कारा अस्पताल में इलाजरत बंदियों से स्वास्थ्य के संबंध में पुछताछ की गई तथा असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा प्रतिनियुक्त डॉ० हरेन्द्र बैठा से बंदियों के उपचार के संबंध में पुछ-ताछ की गई।

पुरूष बंदी वार्ड में संसीमित बंदियों एवं महिला खण्ड में संसीमित महिला बंदियों से उनके भोजन, रहन-सहन, इलाज एवं अन्य प्रकार के समस्याओं के संबंध में पुछ-ताछ की गई। पुछ-ताछ के क्रम बंदियों द्वारा बताया गया कि हमलोग को ससमय भोजन एवं इलाज की व्यवस्था कारा प्रशासन द्वारा कराया जाता हैं। औचक निरीक्षण के दौरान कारा के विधि व्यवस्था सामान्य पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *