बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
बेतिया( पच्छिम चम्पारण) घटना बेतिया रेलवे स्टेशन की है जहां पश्चिममारी रेलवे गुमटी समीप करीब ढाई सौ मीटर दूर होम सिग्नल के पास एक अज्ञात महिला का शव जी.आर.पी. पुलिस ने बरामद किया है, बता दे की जी.आर.पी. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि अज्ञात महिला का शव रेलवे ढाला पर मिला है।
सूचना के तुरंत बाद जी.आर.पी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर बेतिया जी.एम.सी.एच. पोस्टमार्टम के लिए लाया। वही शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। जी.आर.पी. पुलिस ने बताया है कि मृत महिला के दाहिने हाथ पर गोदना का निशान है।
एवं महिला की उम्र करीब 50 वर्ष आंका गया है। जी.आर.पी.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, मृत महिला के पहचान के लिए शव को करीब 72 घंटे अस्पताल प्रशासन के निगरानी में रखा है।