बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज।
बीईओ ने दीपप्रज्वालित कर किया शुभारंभ।
बच्चे बच्चियों ने संस्कृतिक कार्यक्रम का झलक दिखया।
लौरिया से से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
लौंरिया (पश्चिमी चंपारण)
लौरिया बीईओ मनीष कर ने लौरिया के साहू जैन खेल मैदान मे बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का
दीपप्रज्वालित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन
लौरिया के साहू जैन हाई स्कूल के खेल प्रांगण में किया गया।
प्रखंड स्तरीय मशाल कार्यक्रम के तहत कबड्डी प्रतियोगिता अंडर 14 एंव अंडर 16 वर्ष के बालक बालिकाओं के बिच किया गए।
इस मौके पर बीईओ ने छात्र छात्राओं को मैडल देकर उनका मनोबल बढ़ाया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ई-सर्टिफिकेट के साथ नकद पुरस्कार भी दिए गए। इसके अलावा प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल किट (बैग, टी शर्ट, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स) प्रोत्साहन के रूप में भी दिए गए।
बता दे की बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता राज्य सरकार की खेल और खिलाडियों के विकास लिए महत्वाकांक्षी योजना है। इसका मूल उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति के विकास को बढ़ावा देना है। ताकि साल 2032 और 2036 में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स में देश के लिए पदक जीत सके।
खिलाड़ियों का चयन प्रखंड स्तर, जिला स्तर, प्रमंडल स्तर और राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके लिए एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एथलेटिक्स के अंतर्गत दौड़, लंबी कूद और क्रिकेट बॉल थ्रो शामिल है। इसमें14-16 वर्ष से कम आयु वर्ग श्रेणी में बालक और बालिका दोनों शामिल होंगे।
मौके पर शिक्षक संतोष कुमार यादव, विजय प्रसाद, विनय, शोभा देवी, सुनील तिवारी, शैलेश राव, विकास मिश्रा, अनवर हुसैन, श्याम प्रसाद, बन्दना पांडेय, नीरज लाल सिंह, हिमांशु कुमार, संजय प्रसाद, दीपक मिश्रा, विजय ओझा सहित सैकड़ो बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।