
रिपोर्ट= वकीलुर रहमान खान, बेतिया: डीह पंचायत से राष्ट्रीय आज़ाद मंच द्वारा जनसमस्या की निवारण के लिए एक नई निति योजना बनाया गया, जिसकी अध्यक्ष्ता जिलाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने किया सभा को सम्बोधित करते हुए श्री कुमार ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को एक एक पंचायत में चौपाल लगाया जायेगा।
जिसमे स्थानीय ग्रामीणों की जन समस्या सुनी जाएगी,एवं समस्यायों के निवारण के लिये संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुचाने का कार्य किया जायेगा।
वही उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि यदि जन समस्यायों पर जनप्रतिनिधि एव अधिकारिओ के द्वारा जन समस्या का निवारण नही किया गया तो उनके खिलाफ मोर्चा खोल जनांदोलन किया जायेगा। मंच द्वारा आयोजित समस्या निवारण कार्यक्रम में दर्जनों स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओ को कार्यकर्ताओ के साथ साझा किया गया।
अतिक्रमण,सड़क,नल जल योजना,पंचायत भवन निर्माण,विद्यालय में शिक्षकों की कमी जैसे तमाम मुद्दे सामने आये।मौके पर मंच के प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सह स्थानीय सरपंच प्रेम कुमार,नगर अध्यक्ष विकास आर्य,रजनीश कुमार,सुरेश यादव,सोनू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।