सिकटा शक्ति केंद्र द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में जनता उच्च विद्यालय के प्रांगण में किया गया वृक्षारोपण कार्य!

सिकटा शक्ति केंद्र द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में जनता उच्च विद्यालय के प्रांगण में किया गया वृक्षारोपण कार्य!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा( पश्चिमी चंपारण) भारतीय जनता युवा मोर्चा के में तत्वाधान में पश्चिमी मंडल के सिकटा शक्ति केंद्र के द्वारा जनता उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के द्वारा पौधरोपण करके किया गया।इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत जैसे प्रकृति पूजक देश में पर्यावरण की गंभीर समस्या खड़ी है।जाहिर है इसका समाधान प्रदूषण कम करने के साथ ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पेड़ लगाने में है।

अमूमन होता यह है कि सरकारें या स्वयंसेवी संस्थाएं जोरशोर से बड़े पैमाने पर पौधारोपण तो करती हैं, लेकिन बेहतर देखरेख के अभाव में पौधें मर जाते हैं। प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बरसात के समय मे पौधारोपण का आयोजन होने लगता हैं, जो वृक्ष-रोपण के नाम से ज्यादा प्रचलित हैं।जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने कहा कि हमारे जीवन मे पौधा का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है।बेहतर पर्यावरण के लिए व सौंदर्यीकरण के लिए स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण किया जाना चाहिए।

प्रमुख सह जिला उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण शांति एवं विकास दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा ने कि वृक्ष ही जीवन का आधार है। यदि पृथ्वी पर पौधे नहीं रहेंगे तो मानव का समूल नष्ट हो जाएगा। यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र के संयोजक लक्षमण प्रसाद व सह संयोजक वासुदेव ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह,कमल क्लब के संयोजक रूपेश सिंह,विष्णु गुप्ता,बुन्निलाल पासवान,राजा कलवार,राजन पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *