पंचायत के विकास कार्यों में बरती जा रही भेदभाव को लेकर वार्ड सदस्यों ने किया आक्रोश पुर्ण प्रदर्शन!

पंचायत के विकास कार्यों में बरती जा रही भेदभाव को लेकर वार्ड सदस्यों ने किया आक्रोश पुर्ण प्रदर्शन!

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया

पंचायत के मुखिया पति पर लगाया मनमानी करने का आरोप

मामला भनाचक बैठनिया पंचायत का है*

बेतिया से वकील रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

मझौलिया( पश्चिमी चंपारण) स्थानीय प्रखंड के भानाचक बैठनिया पंचायत के मुखिया पति के मनमानी को लेकर वार्ड सदस्यों ने पंचायत भवन परिसर पहुंचकर आक्रोश पुर्ण प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व उप मुखिया कृष्णा महतो ने किया। प्रदर्शन कर रहे वार्ड सदस्यों में वार्ड नंबर 1 के वार्ड सदस्य योगेंद्र राम वार्ड नंबर 2 के वार्ड सदस्य बब्लू पासवान वार्ड नंबर 4 के वार्ड सदस्य पति काशी यादव वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य संतोष कुमार तिवारी वार्ड नंबर 6 के वार्ड सदस्य नितेश कुमार चौधुर वार्ड नंबर 7 के वार्ड सदस्य बबीता देवी वार्ड नंबर 8 के वार्ड सदस्य निर्मला देवी वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य अनिल कुमार शर्मा वार्ड नंबर  10 के वार्ड सदस्य सुनीता देवी वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य अखिलेश देवी वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य शिला देवी वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य गुड्डी देवी वार्ड नं 14 के वार्ड सदस्य गीता देवी वार्ड 15 के वार्ड सदस्य मालती देवी आदि वार्ड सदस्यों ने कहा की मुखिया पति के द्वारा हम लोगों के साथ अशब्द भाषाओं का इस्तेमाल किया जाता है।नियमित रूप से कार्यकारिणी की बैठक नहीं होती।बिना कार्यकारिणी की बैठक के एक ही वार्ड में पांच योजना खोलकर काम किया जाता है।मुखिया पति द्वारा कहा जाता है कि पंचायत का पैसा मेरा है।तथा 2 अक्टूबर को विशेष आम सभा का कोई सूचना नही दी गई।पंचायत के विकास कार्यों से हम लोगों को वंचित कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायक के द्वारा भी हम लोगों को पंचायत के विकास संबंधित कार्यों में तरजिह नहीं  जाता है, फोन करने पर  इन पदाधिकारियों के द्वारा फोन नहीं उठाई जाती है न विकास संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में मुखिया के द्वारा हम सभी वार्ड सदस्यों को सरकार के विकास कार्यों से वंचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *