पी.एस .आई.इंडिया के सहयोग से शहरी . स्वास्थ्य सेवाओं की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न!

पी.एस .आई.इंडिया के सहयोग से शहरी . स्वास्थ्य सेवाओं की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न!

Bettiah Bihar National News West Champaran
पी.एस .आई.इंडिया के सहयोग से शहरी . स्वास्थ्य सेवाओं की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न!

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

बेतिया। बृहस्पतिवार को पी एस आई इंडिया के सहयोग से शहरी स्वास्थ्य सेवाओं की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस समीक्षा बैठक में अप्रैल से लेकर नवम्बर तक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे मे प्रमुख से बताई गई जैसे प्रसव पूर्व परिक्षण सेवा,परिवार नियोजन सेवा,ओपीडी सेवा , लेबोरेटरी सेवा,टीकाकरण सेवा आदि का बिन्दुवार विशेषण किया गया और यह निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य केंद्र मलिन बस्ती की आबादी को राज्य सरकार के मानक के अनुकूल गुणवत्ता पूर्ण सेवा देना सुनिशिचित करें।

यह कार्यक्रम अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा रमेश चंद्रा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा बैठक के क्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो.सलीम जावेद ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर बल देते हुये कहा की उत्तरवारी पोखरा आंबेडकर नगर सहित सभी शहरी  क्षेत्रों में उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धित सभी सुविधाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना परिवार नियोजन दिवस को उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जो है सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम में  पी.एस.आई इंडिया के सिटी लीड प्रताप सिह कोशयारी पी.एफ.सी डॉक्टर प्रेमा सिन्हा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पदाधिकारी डॉ मनु प्रियदर्शनी,मोहम्मद अमानुल्लाह, डॉक्टर आलोक,शहरी स्वास्थ्य सलाहकार चंद्रकिशोर,केयर इंडिया , डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *