मझौलिया थाना परिसर में लगा जनता दरबार।

मझौलिया थाना परिसर में लगा जनता दरबार।

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया
मझौलिया थाना परिसर में लगा जनता दरबार।

अब डीसीएलआर करेंगे रैयती भूमि विवाद का निपटारा।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

मझौलिया( पश्चिमी चंपारण) स्थानीय मझौलिया थाना परिसर में आयोजित संयुक्त जनता दरबार में अंचलाधिकारी सूरज कांत एवं थाना अध्यक्ष अभय कुमार के अध्यक्षता में
प्रखंड के भिन्न-भिन्न पंचायतों से आए फरियादियों के विवाद का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। जिसमें शमीमा खातून, चईला देवी,ध्रुप नारायण प्रसाद,निपु देवी ,सुबल शहनी आदि शामिल है।

वही कुछ फरियादियों  और वादियों को कागजात के अभाव में अगले शनिवार को उपस्थित होने को कहा गया। अंचलाधिकारी सूरज कांत ने जानकारी देते हुए कहा कि आज के जनता दरबार में पूर्व के लंबित से लंबित कांडों को निष्पादित किया गया तथा आज के 5 फरियादियों को अगले शनिवार को बुलाया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि अंचल क्षेत्र के रैयती भूमि विवाद से संबंधित विवाद का निपटारा बिहार भूमि विवाद निराकरण अधिनियम के तहत भूमि सुधार उप समाहर्ता बेतिया द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर  राजस्व कर्मचारी राधेश्याम यादव, अंचल लिपिक रामू उरांव , विकास कुमार
सहित अन्य कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *