हनुमत  प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा  ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा!

हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा!

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया

1001 कुंवारी कन्याओं ने ऐतिहासिक राजघाट कोहड़ा नदी में जल भरा!

गाजे बाजे हाथी घोड़ा के साथ  थिरके श्रद्धालु!

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

मझौलिया( पश्चिमी चंपारण) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  बेखबरा गांव
मे हनुमत  प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा  ज्ञान यज्ञ  को लेकर कलश  यात्रा निकाली गई।
यज्ञ प्रारंभ से पूर्व  1001 कुंवारी कन्याओं  ने सिर पर कलश रखकर भव्य शोभायात्रा हाथी घोड़ा गाजा बाजा एवं आकर्षक झांकी की प्रस्तुति कर निकाली। शोभायात्रा कथा स्थल से निकलकर बेखबरा बिनटोली गांव होते हुए  ऐतिहासिक राज घाट कोहड़ा नदी पहुंची।

जहां जिला मंदिर मठ प्रभारी सह यज्ञ आचार्य  पंडित आचार्य उमेश त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में पंडित उपेंद्र तिवारी उर्फ वेद  द्वारा एवं सहायक आचार्य द्वारा
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच  कलश में जल भरकर नाचते गाते एवं बच्चों द्वारा निकाले गए झांकी के साथ वापस कथा स्थल तक पहुंची। पंडित उपेंद्र तिवारी ने बताया कि  श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। ।इस दौरान शोभायात्रा में मुख्य यजमान रामेश्वर प्रसाद चौरसिया लालबाबू प्रसाद चौरसिया पारस प्रसाद शत्रुघ्न प्रसाद सत्या  भगत रविकांत प्रसाद दशरथ प्रसाद चंद्रिका प्रसाद सत्य प्रकाश प्रसाद राम झूलन शर्मा परमानंद शर्मा आदि अपने अपने दांपत्य के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

कथावाचक आचार्य उमेश त्रिपाठी ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ रविवार 22 जनवरी से होगी तथा इसकी पूर्णाहुति 28 जनवरी शनिवार को होगी। कथावाचक आचार्य उमेश त्रिपाठी ने बताया कि
जीव को ईश्वर से मिलाने का सर्वोच्च साधन का नाम भागवत है। संसारिक बंधनों से मुक्ति, त्याग होना ही भागवत है। भागवत के माध्यम से जीव मृत्यु  पर विजय प्राप्त करता है।  कर्म बंधन कुकृत्य,असंतोष,मोह लोभ से मुक्ति मिलती है ।

  इस अवसर पर पंडित अभिनंदन तिवारी पंडित शैलेंद्र तिवारी पंडित कुंदन  तिवारी पंडित चंदन तिवारी पंडित बिंदेश्वरी तिवारी एवं विधि व्यवस्था में आनंद कुमार अभय कुमार अनुज कुमार संजीत कुमार चौरसिया अमरजीत चौरसिया संतोष  बाबा उपेंद्र कुमार प्रदीप कुमार समेत  समस्त ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *