जनता के दरबार कार्यक्रम में शामिल हुए जिलाधिकारी, लोगों की सुनी समस्याएं।

जनता के दरबार कार्यक्रम में शामिल हुए जिलाधिकारी, लोगों की सुनी समस्याएं।

Bettiah Bihar West Champaran

कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान।

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

बेतिया। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना।

जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-82 मामले आये, जिसमें राजस्व शाखा के 40, शिक्षा के 15, पुलिस के 10, विकास के 15 सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

आज के जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें हिमांशु कुमार, इमरान अंसारी, जितु सिंह, झौरी देवी, हसन मियं, विपिन बिहारी मिश्र, जोखन पंडित, रमेश कुमार केडिया, विश्वनाथ झुनझुनवाला, ऋषभ सिन्हा, मुखी राम, शम्भु शरण दुबे, रामाकांत यादव, सुमित्रा देवी, नागेन्द्र राउत, सविता कुमारी, चंद्रज्योति देवी, सिकंदर पासवान, पल्लवी कुमारी, रामायण यादव, गीता देवी, भुआल राम आदि के नाम शामिल है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता श्री राजीव कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता, डॉ0 राजकुमार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *