विदाई में आशिक को भाई बनाकर ससुराल आई दुल्हन ने मनाई सुहागरात।

विदाई में आशिक को भाई बनाकर ससुराल आई दुल्हन ने मनाई सुहागरात।

Bettiah Bihar West Champaran
विदाई में आशिक को भाई बनाकर ससुराल आई दुल्हन ने मनाई सुहागरात।

ससुराल वाले घरमे रखने से किया इंकार।

पंचायती के बाद खुला राज,दुल्हा दुल्हन के परिजनों के बीच पंचायती कर बनी सहमति ,दुल्हन गई आशिक संघ मायके।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट!

नौतन( पश्चिमी चंपारण) शादी के बाद दुल्हन के संघ विदाई में भाई बनाकर आशिक को आना महंगा पड़ गया।ससुराल वाले आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को देख आशिक की धुनाई कर बाल मुंडवा दिये।घटना प्रखंड क्षेत्र के खड्डा पंचायत के कुंजलहीं गांव का बताया गया है।जानकारी के अनुसार कुंजलहीं गांव निवासी शेखावत हवारी के पुत्र मुस्ताक हवारी की शादी‌ विगत दो दिन पुर्व तीस अक्टूबर को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमवा मंझार निवासी मंसूर हवारी के पुत्री के साथ हुइ थी।बारात तीस अक्टूबर को पहुंची और निकाह हो गया। बिदाई में आये दुल्हन के आशिक अंगूर हवारी दुल्हन का भाई बन उसके ससुराल आया।रात में वह अपने प्रेमीका के साथ सोने की जिद करने लगा। ससुराल वाले दुल्हन का भाई समझ दुल्हन के साथ भेज दिया।जहां रात में आपत्ति जनक स्थिति में ससुराल वाले दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। ससुराल वालों ने आशिक का बाल मुंडवा कर उसकी कि धुनाई की तब सब बात सामने आ गया।इधर विवाहिता ने इस शादी से नाराजगी जताते हुए अपने परिजनों को फोन कर बुलाई। बुधवार को खड्डा पंचायत के सरपंच कन्हैया चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार, समाजसेवी दीपक दुबे,राजन दुबे, लालबहादुर चौधरी,वार्ड रत्नेश चौधरी आदि दर्जनों पंचों के उपस्थिती में दुल्हा व दुल्हन पक्ष के परिजनों सहित दुल्हा- दुल्हन से बात कर मामले का निराकरण कर दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ मायके भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *