संजय जायसवाल ने किया चंपारण की जनता से आह्वान, रामनवमी को जलाएं दिया प्रभु श्री राम के नाम

संजय जायसवाल ने किया चंपारण की जनता से आह्वान, रामनवमी को जलाएं दिया प्रभु श्री राम के नाम

Bettiah Bihar West Champaran

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट

बेतिया: चम्पारण की जनता को रामनवमी की शुभकामनायें देते हुए स्थानीय सांसद डॉ संजय जायसवाल ने वीडियो संदेश जारी कर सभी से रामनवमी को दीपावली की तरह मनाने का आह्वान किया है.

सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद यह पहली रामनवमी है। आप सभी जानते हैं कि यह केवल मंदिर नहीं बल्कि अनगिनत रामभक्तों के 500 वर्षों के अथक संघर्ष और उनके जीवन की आहुतियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर देश और दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की आस्था और सनातनी विश्वास का पर्याय भी है।

अपनी अपील में उन्होंने कहा कि रामनवमी के इस पावन दिन को आइये हम सभी हर्षोल्लास के साथ दीवाली की तरह मनाएं और अपने घरों के दरवाजों और छतों पर प्रभु श्री राम के नाम का दीपक अवश्य जलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *