साठी पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी आशीष कुमार के घर पर चीसपाया इश्तहार।
साठी से कृष्ण कुमार राय के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
साठी(पच्छिम चम्पारण) न्यायालय के आदेश के आलोक में कांड संख्या 77/ 24 के अभियुक्त स्थानीय थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद के पुत्र आशीष कुमार के घर पर शुक्रवार की शाम इश्तहार चसपाया गया। इस संदर्भ में साठी थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि साठी थाना कांड संख्या 77/ 24 में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराई थी।
जिसमें बताया गया था कि कटहरी गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद के पुत्र आशीष कुमार द्वारा शादी का झांसा देकर एक वर्ष से यौवन शोषण किया जाता था। जब मैं शादी के लिए दबाव बनाई तो शादी करने से इनकार कर दिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था।
इस मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए अभियुक्त द्वारा न्यायालय में हाजिर नहीं होने और ना ही जमानत कराने पर कोर्ट के आदेश के आलोक में इश्तहार चसपाया गया है। वही कांड के अनुसंधानकर्ता दारोगा मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम अभियुक्त के घर पर गाजे बाजे के साथ इश्तिहार चसपाया गया इसके बाद कोर्ट के आदेश पर घर की कुर्की जप्ती की जाएगी।