वैसे अनुज्ञप्तिधारी जो अबतक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करा पाये हैं उनको अंतिम मौका देते हुए कार्यक्रम निर्धारित।

वैसे अनुज्ञप्तिधारी जो अबतक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करा पाये हैं उनको अंतिम मौका देते हुए कार्यक्रम निर्धारित।

Bihar West Champaran

ब्यूरो रिपोर्ट, बेतिया: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 को पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उदेश्य से पश्चिम चम्पारण जिले के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा धारित शस्त्र का भौतिक सत्यापन अति आवश्यक है। जिला शस्त्र शाखा द्वारा पूर्व में थानावार विशेष कैम्प का आयोजन कर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है। इसके बावजूद कई अनुज्ञप्तिधारी अबतक अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करा पाये हैं। वैसे अनुज्ञप्तिधारी जो पूर्व में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करा पाये हैं उन्हें अंतिम मौका देते हुए पुनः अपने-अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है।

दिनांक-05.10.2020 से 08.10.2020 तक नगर थाना, बेतिया में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा। इस अवधि में नगर थाना, बेतिया अंतर्गत आने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी अपने-अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करायेंगे। मनुआपुल थाना में दिनांक-05.10.2020 से 06.10.2020 तक, मुफस्सिल थाना, बेतिया में दिनांक-05.10.2020 से 08.10.2020 तक, मझौलिया थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, जगदीशपुर थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, नौतन थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, बैरिया थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, श्रीनगर पूजहां थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, योगापट्टी थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, नवलपुर थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, शनिचरी थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, चनपटिया थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, सिरिसिया ओपी थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा।

इसी तरह शिकारपुर थाना में दिनांक-05.10.2020 से 08.10.2020 तक, लौरिया थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, साठी थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, सहोदरा थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, गौनाहा थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, मटियरिया थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, मैनाटांड़ थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, पुरूषोतमपुर थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, इनरवा थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, भंगहा थाना में 05.10.2020 को, मानपुर थाना में 06.10.2020 को, सिकटा थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, गोपालपुर थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, बलथर थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, कंगली थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन होगा।

वहीं रामनगर थाना में दिनांक-05.10.2020 से 06.10.2020 तक, गोबर्धना थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, बगहा थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, चैतरवा थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, बथवरिया थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, भैरोगंज थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, पटखौली ओपी थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, सेमरा थाना में 07.10.2020 से 08.10.2020 तक, पिपरासी थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, भितहां थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, ठकराहां थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, धनहा थाना में 05.10.2020 से 08.10.2020 तक, लौकरिया थाना में 05.10.2020 से 06.10.2020 तक, चिउटाहां थाना में 15.10.2020 को, गोबरहिया थाना में 06.10.2020 को, नौरंगिया थाना में 07.10.2020 को एवं वाल्मीकिनगर थाना में 08.10.2020 को शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कार्यक्रम निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *