सरकारी नापी में बवाल:लौरिया के दुबौलिया हिंसा कांड में दो नामजद अभियुक्त धराए।

सरकारी नापी में बवाल:लौरिया के दुबौलिया हिंसा कांड में दो नामजद अभियुक्त धराए।

Bettiah Bihar West Champaran लौरिया

सरकारी नापी में बवाल:लौरिया के दुबौलिया हिंसा कांड में दो नामजद अभियुक्त धराए।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पच्छिम चम्पारण)
लौरिया थाना क्षेत्र के बेलवा लखनपुर पंचायत अंतर्गत दुबौलिया गांव में भूमि की दोबारा नापी के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासनिक टीम पर हमला करने के आरोप में रविवार रात छापेमारी कर दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ के आवेदन पर लौरिया थाना कांड संख्या 4/26 दर्ज की गई है। प्राथमिकी में 28 लोगों को नामजद तथा 120 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
घटना तीन जनवरी की है, जब अंचल प्रशासन की टीम दुबौलिया गांव में भूमि की पुनः पैमाइश के लिए पहुंची थी। पैमाइश शुरू होते ही कुछ ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि उग्र भीड़ ने नापी कार्य में बाधा डाली, आगजनी की और पांच अधिकारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
सूचना मिलते ही लौरिया पुलिस सक्रिय हुई और लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में दुबौलिया गांव निवासी दीनानाथ राम के पुत्र दीपक कुमार तथा बिंदेश्वरी राम के पुत्र जमुना राम को गिरफ्तार किया गया है।
लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि शेष नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *