द्रोन एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट का कुआं शुभारंभ।

द्रोन एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट का कुआं शुभारंभ।

Bettiah Bihar West Champaran

द्रोन एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट का कुआं शुभारंभ।

साठी थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने किया फीता काटकर उद्घाटन।

साठी से कृष्ण कुमार राय के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान का ब्यूरो रिपोर्ट।

साठी(पच्छिम चम्पारण): -प्रेस और पुलिस एक दूसरे की पूरक है। आप हमें सहयोग करते हैं। प्रशासन और पुलिस हमेशा जनता की सहयोग के लिए तत्पर है। उक्त बातें थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने कहीं। मौका था गुरुवार को गुभीरु द्रोण एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट के उद्घाटन का। ट्रस्ट का उद्घाटन थाना अध्यक्ष राजन कुमार, मुखिया अभिजीत कुमार उर्फ सनी दुबे, नवीन कुमार, अभिषेक कुमार समाज सेवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य प्रेस क्लब के माध्यम से पत्रकारों को संगठित करना ट्रस्ट का अपना चैनल भी है। शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण तथा दबे कुचले लोगों का उत्थान करना मुख्य उद्देश्य है। उद्घाटन के दौरान भाजपा पूर्व प्रत्याशी नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के रेणु देवी पूर्व मुखिया राकेश मिश्रा अब्दुल रहमान भाकपा जिला नेता गंगा वर्मा उर्फ सुनील कुमार वर्मा, डॉक्टर धनंजय कुमार, सेमरी पैक्स अध्यक्ष पति संजय राव, गृह रक्षा वाहिनी के सचिव सुबोध कुमार तिवारी, मुखिया प्रत्याशी साठी के यासीन खान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *