सात निश्चय-3 के तहत लौरिया में जनता दरबार आयोजित, दो दर्जनों से अधिक फरियादियों की समस्याओं का हुआ निपटारा।

सात निश्चय-3 के तहत लौरिया में जनता दरबार आयोजित, दो दर्जनों से अधिक फरियादियों की समस्याओं का हुआ निपटारा।

Bettiah Bihar Business West Champaran

सात निश्चय-3 के तहत लौरिया में जनता दरबार आयोजित, दो दर्जनों से अधिक फरियादियों की समस्याओं का हुआ निपटारा।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पच्छिम चम्पारण)
बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान” को धरातल पर उतारने की दिशा में सोमवार को लौरिया प्रखंड अंचल में व्यापक स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। सरकार के निर्णय के अनुसार 19 जनवरी से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में आम जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाना है।

इसी क्रम में सोमवार को लौरिया अंचल कार्यालय मे जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

अंचल अधिकारी नितेश कुमार सेठ ने बताया कि जनता दरबार में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से लगभग दो दर्जन से अधिक आवेदनो पर ऑन द स्पॉट निपटारा किया जिनमें बेलवा लखनपुर पंचायत के मौलानगर निवासी मकीर रहमान जमाबंदी में नाम सुधारने बगही बसवरिया पंचायत के बसवरिया निवासी ओजैर अख्तर का परिमार्जन गोनौली डुमरा पंचायत के गोनौली निवासी मृत्युंजय पांडे का जमीनी विवाद लाकड सिंह ई पंचायत के सिंस ई निवासी कादिर मिया का दाखिल खारिज संबंधीत बहुवरवा पंचायत के गोनाही निवासी बुननीलाल साह का भुमि विवाद मामले की सुनवाई किया गया, कई मामलों का जबकि कुछ जटिल मामलों में संबंधित पक्षों को अगली तिथि दी गई है। उन्होंने बताया की मुख्य रूप से भूमि विवाद और जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।

वही राजस्व अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सरकारी आदेश के आलोक में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। इस दौरान दो दर्जन से अधिक फरियादियों के मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति दिलाना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *