पप्पू सिंह बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष, अबरे आलम उपाध्यक्ष

पप्पू सिंह बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष, अबरे आलम उपाध्यक्ष

Bettiah सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट

बेतिया /सिकटा स्थानीय प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव स्थानीय सत्संग भवन में सम्पन्न हुआ।जिसमें सर्वसम्मति से बलथर पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।वही पुरैना पंचायत के मुखिया अबरे आलम को उपाध्यक्ष और मसवास पंचायत के मुखिया हरेंद्र दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया।मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने हमे जो जवाबदेही और जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरना है।सबका मुद्दा एक ही होना चाहिए और वह है विकास का।सब कोई इसपर काम करे ताकि प्रखंड के विकास हो, और अपना प्रखंड जिला में एक मॉडल बन सके।इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर संघ में चर्चा की गई।बैठक में मुखिया अशोक कुमार उर्फ बेचू सिंह,रमेश यादव उर्फ रीजेन्ट यादव, नवीन कुमार भारती, जहांगीर आलम, राजन चौरसिया, रूपेश कुमार गुप्ता,उमेश पड़ित, तबरेज आलम, कलीमुल्लाह अंसारी, प्रमोद कुमार, अर्जुन पासवान शेख बुंदेली शब्बीर अनवर उर्फ मुन्ना समेत कई मुखिया समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *