हरसिद्धि सीओ से अवैध काम कराने पहुचें दो भाइयों ने किया पर जानलेवा हमला, पुलिस ने गिरफ्तार हिरासत में भेजा।

हरसिद्धि सीओ से अवैध काम कराने पहुचें दो भाइयों ने किया पर जानलेवा हमला, पुलिस ने गिरफ्तार हिरासत में भेजा।

Bihar East Champaran Latest Motihari

हरसिद्धि: बुधवार को दो भाइयों ने सीओ के आवास पर जाकर उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है। इसमें सीओ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र की है। सीओ पर हमला करने वाले दोनों भाइयों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

घटना के संबंध में हरसिद्धि सीओ चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि वह अपने आवास पर कुछ ऑफिशियल कार्य कर रहे थे। इसी बीच कृतपुर मठिया के बच्चन भगत और अमर भगत दोनों भाई पहुंचे। अवैध काम करने को लेकर जोर देने लगा। इसपर सीओ ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर टेबल पर रखा कागज को फाड़ दिया और डंडा से वार कर दिया। सीओ खुद का जान बचाने के लिए बाहर भागे।जिसके बाद दूसरे ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

इसमें पैर कट गया है। घटना के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे। दोनों भाई को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं घायल सीओ को पीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों भाई के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया। इस पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

हरसिद्धि थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि सीओ के दिए आवेदन पर FIR दर्ज कर लिया गया है। दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *