ब्यूरो रिपोर्ट, बेतिया: चीन के संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य व साहस को नमन करते हुए अनेको कार्यक्रम किये गए हैं। वही लौरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रभु चौक पर भाजपा के जिला मंत्री राजू ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी चिंपिग का पुतला दहन के साथ भारतीय सैनिकों के सम्मान में कैंडिल मार्च निकाला।
वही जिला मंत्री राजू ठाकुर ने बताया कि चीन की इस हरकत से उसका असली चेहरा सामने आ गया है। चीन अपनी नीतियों के कारण ही हमारे भारत के भूभाग पर कब्जा करना चाहता है। सीमा पर अपनी जान गवाने वाले विरो की शहादत बेकार नही जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी सरकार रणनीति बनाते हुए बहुत जल्द चीन को सबक सीखने का काम करेगी।
वही उपस्थित जिला उपाध्यक्ष (भाजपा) रविशेखर सिंह ने कहा कि चीन की ही देन है कि आज पूरा देश कोरोना संक्रमण नामक महामारी से जूझ रहा है। हमे भी एक जुट होकर चीन को करारा जबाब देना होगा। वही भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति के सदस्य मन्यु ठाकुर ने कहा कि देश भक्ति का परिचय देते हुए हमलोगों को चीनी समानो का बहिष्कार कर “मेड इन इंडिया” का सामानो का प्रयोग करना चाहिये। मौके पर अनिल गुप्ता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,अशोक यादव, राजा बाबू, बिट्टू दुबे, अनुज मल्ल, पप्पू चौबे, सतीश कुमार, पिंटू कुमार सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।