मुखिया द्वारा बगही पुरैना के जागिराहा नया बस्ती में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने किया माक्स वितरण।

मुखिया द्वारा बगही पुरैना के जागिराहा नया बस्ती में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने किया माक्स वितरण।

Bihar West Champaran

ब्यूरो रिपोर्ट, बेतिया: कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर आज बगाहिं पुरैना पंचायत मुखिया ध्रूप जी के द्वारा बिहार राज्य के अंतर्गत पश्चिम चम्पारण जिला के योगापट्टी प्रखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर बगहीं पुरैना पंचायत के जगीराहा न्यू बस्ती में लॉक डाउन के कानुन का पालन करते हुए मास्क, साबुन घर-घर जा कर वितरण किया गया। सामग्री वितरण के दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंस पालन करने हेतु और बिना आवश्यकता के घर से बाहर नहीं जाने के लिए बिशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

भारत सरकार निती आयोग के अधीनस्थ राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के जिला कार्यकारिणी सदस्य जफर इकबाल वो मुजफ्फर इकबाल तथा जावेद अख्तर के मौजुदगी में बगहीं पुरैना पंचायत के मुखिया द्वारा ज़रूरतमंदों को आवश्यक सामग्री घर घर पहुंचाने के कार्ययोजना को सराहनीय बताते हुए संगठन के बिहार राज्य संगठन सचिव मुमताज़ अहमद के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं बिहार राज्य मिडिया प्रभारी अजय कुमार यादव ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने और आवश्यक सामग्री वितरण करने वाले ऐसे कोरोना योद्धाओं को लॉक डाउन उपरांत सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में ध्रुव मुखिया के पुत्र अनिल कुमार वो भारत सरकार निति आयोग के अधीनस्थ राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के कार्यकारिणी सदस्य जावेद अख्तर वो जफर इकबाल तथा मुजफ्फर इकबाल उपस्थित रहे और बंटवाने में बहुत बड़ा योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *