औलिया बाबा के वंशजों ने किया कुलदेवी मां भगवती की पुनर्स्थापना।

औलिया बाबा के वंशजों ने किया कुलदेवी मां भगवती की पुनर्स्थापना।

Bihar West Champaran मझौलिया

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ।

जल् शोभायात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं ने ऐतिहासिक राजघाट स्थित उत्तरवाहिनी कोहडा नदी में जल भरा।

24 घंटे का अखंड ज्योति अष्टयाम का हुआ शुभारंभ।

मझौलिया संवाददाता संजय पांडे की रिपोर्ट,

बेतिया/ मझौलिया – गुरुवार को मझौलिया पंचायत  वार्ड नंबर 13 सतभिडवा गांव में ब्रह्मस्थान परिसर में जिंदा समाधि लेने वाले औलिया बाबा के वंशजों ने अपने कुलदेवी मां भगवती की पुनर्स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आचार्य आशुतोष पांडे की वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। आचार्य आशुतोष पांडे ने बताया कि माता भगवती की पूजा करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है। प्राणियों का कष्ट दूर होता है तथा मंगल ही मंगल होता है।  पायनियर कोचिंग बेटियां के संस्थापक अमित कुमार गिरी ने बताया कि  इस प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर 501 कुंवारी कन्याओं ने पंचायत परिभ्रमण करते हुए ऐतिहासिक राजघाट स्थित उत्तरवाहिनी कोहडा नदी से जल भरा तथा यज्ञ स्थल तक लाया ।इस दौरान भक्ति धुनों पर भक्त झूमते रहे तथा वातावरण माता की जय कारों से गूंजता रहा ।इस  प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के यजमान सुनील भारती तथा आयोजक समस्त भारती परिवार है। जिसमें जयप्रकाश भारती पायोनियर कोचिंग बेतिया के अमित भारती उपसरपंच शंभू भारती  सुदर्शन भारती अनिल भारती राहुल कुमार भारती अरुण भारती पप्पू भारती सुरेंद्र भारती मदन भारती रामबाबू गिरी अवधेश भारती सुदर्शन भारती अनिरुद्ध भारती प्रदीप गिरी विजय भारती तथा राजा भारती राजेश्वर भारती आदि का सराहनीय योगदान देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि ब्रह्म स्थान पर 24 घंटे का अखंड राम धुन अखंड ज्योति अष्टयाम व्यास सुरेंद्र भारती के नेतृत्व में आयोजन किया गया है जो प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के बाद शुरू हुआ  इस महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है तथा जिला पार्षद प्रत्याशी पति  अरविंद कुशवाहा मुखिया सत्य प्रकाश आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *