मनरेगा योजना में गड़बड़ी का  विरोध करने पर उप मुखिया के साथ किया जा रहा है दूर व्यवहार

मनरेगा योजना में गड़बड़ी का विरोध करने पर उप मुखिया के साथ किया जा रहा है दूर व्यवहार

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट,

बेतिया / सिकटा! मनरेगा योजना अपने अस्तित्व से भटक गया है। मजदूरों के जगह आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर काम को कराया जा रहा है।फलस्वरूप प्रखंड से मजदूरों का पलायन निरंतर जारी है।सिकटा प्रखंड में नियम व प्राविधान का कोई महत्व नही है। पंचायतों में मनमाने कार्य करायें जा रहें है। वही विरोध करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किये जाते है।

इस तरह के मामलों में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो सिकटा पंचायत का है। जिसमें मुखिया नीला देवी के पुत्र राजन चौरसिया पर उनके काम पर विरोध करने वाले के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। वीडियो में उपमुखिया संजय साह सहित वार्ड तीन के वार्ड सदस्य नीतू देवी के पति लक्ष्मण ठाकुर बताते है कि अनियमित कार्य के विरोध पर दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा है। दोनों बताते है कि वार्ड नम्बर तीन में श्मशान घाट पर मनरेगा से मिट्टी भराई ट्रैक्टर से हुआ है।

जहां मुखिया पुत्र खड़े होकर मिट्टी भराई कराते नजर आ रहे हैं। धर्मपुर में नाले का काम पहले से हुआ था। फिर उसी नाले पर फर्जी तरीके ईट जोडकर दोबारा काम करते नजर आ रहे हैं। दोनों योजनाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। वार्ड सदस्य पति श्री ठाकुर ने के कहा है कि मुखिया पुत्र सिकटा थाना को गलत सूचना के देकर दो बार मेरे घर पर छापेमारी कराया है। जब कि छापेमारी में पुलिस को कुछ नहीं मिला। उपमुखिया
संजय साह व वार्ड सदस्य नीतू देवी ने बताया है कि मुखिया पुत्र द्वारा विरोधियों घर में गम्भीर प्रतिबंध समान रखकर फंसाने की साजिश कभी भी की जा सकती है। दोनों ने इससे सम्बंधित सभी वीडियो मीरा शर्मा को देकर सुपर जांच के लिए गूहार लगाया चुका है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की जा सकी है। जिससे वार्ड सदस्यों में रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *