
बेतिया से ओकीलुर रहमान खान
बेतिया: चनपटिया प्रखंड में राष्ट्रीय आजाद मंच के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। ईस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि चनपटिया प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र मांझी,प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र, चंपामय -चंपारण के संयोजक दुर्गादत्त पाठक,विभाग संयोजक अशोक कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड प्रभारी विकास आर्या ने किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख विरेंद्र मांझी ने कहा कि भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले महापुरुष स्वामी विवेकानंद का विराट व्यक्तित्व संपूर्ण अर्थों में भारतीय चेतना का प्रतीक है।
उन्होंने स्वयं को राष्ट्र एवं मानवता के नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित में समर्पण कर दिया, आज जरूरत है हम युवाओं को स्वामी जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ेने का।
कार्यक्रम को संगठन के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र,विभाग संयोजक अशोक कुशवाहा,दुर्गादत्त पाठक,मीडिया प्रभारी मनोज सोनी ने संबोधित किया। कार्यक्रम के उपरांत मंच के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर 20 पौधे भी लगाए।
मौके पर पैक्स अध्यक्ष विजय राय, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार,सरपंच मनबोध साह, अशोक कुमार,सुरेश प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्तिथ रहें।।