सामाजिक कुरीतियां को मिटाने हेतु किया गया जागरुक।
बिटिया को भरपूर प्यार दे। उन्हें बराबर का मान सम्मान दे।सीता देवी मुख्य पार्षद।
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!
लौरिया रविवार को लौरिया नगर पंचायत अंतर्गत शांतिभवन के परिसर में कनोसा संस्था के संस्थापक संत मागदलीन के 250 वी जयंती के उपलक्ष्य में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हलाकि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष आठ मार्च को होली महापर्व होने के कारण शांतिभवन लौरिया में कनोसा संस्था के संस्थापक संत मागदलीन के जयंती के उपलक्ष्य में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विसप पीटर सबाआस्तीन गोवियस, फादर राज शेखर व लौरिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सीता देवी रही।कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित के साथ स्वागत गीत व प्रार्थना से किया गया। महिला अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शांति भवन के माध्यम से आर्थिक विकास के लिए बनाई गई महिला समूह की दर्जनों महिलाओं ने महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लघु नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। वही महिला शशक्तिकरण पर शांति भवन में अध्ययनरत माही कुमारी ने भी बिस्तर से प्रकाश डाला।अमृतमा प्रकाश पूर्व जिला पार्षद व संजय कुमार पूर्व मुखिया लौरिया ने भी महिला शशक्तिकरण पर। विस्तार से चर्चा किया। वही मंच संचालन का कार्य मीरा देवी ने किया। मौके पर सिस्टर लीना, आरुल, शेषिला सहित कनेशियन सोसायटी अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।