पुरुष के मुकाबले महिला ने बढ़चढ़ कर मतदान में अपनी भागीदारी निभाई,

पुरुष के मुकाबले महिला ने बढ़चढ़ कर मतदान में अपनी भागीदारी निभाई,

Bettiah Bihar West Champaran
पुरुष के मुकाबले महिला ने बढ़चढ़ कर मतदान में अपनी भागीदारी निभाई,

घर मे आई नई बहूओ ने भी घर से निकल अपना मतदान उल्लासपूर्ण होकर किया।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट!

बेतिया। लोकसभा आम निर्वाचन चुनाव 2024 चुनाव को लेकर पश्चिमी चंपारण पूरे जिले क्षेत्र अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शत प्रतिशत मतदान किए जाने को लेकर शांति सद्भाव के साथ मतदान किया जा रहा है आम मतदाता जागरूक हो अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।

इसी क्रम में पश्चिमी चंपारण के नगर बेतिया के विभिन्न बूथ केंद्रों पर शाम 5 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत लगभग 52 प्रतिशत तक बताया गया। जहां यह देखा गया की इस बार लोक सभा आम निर्वाचन चुनाव 2024 में पुरुष के मुकाबले महिला ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है।

बता दे कि बूथ संख्या 99 पर कुल मतदाता संख्या 993 में 602 मतदाता ने हिस्सा लिया इसमें पुरुषों की संख्या 308 तो वहीं महिलाओं की संख्या 294 बताई गई, वही बूथ संख्या 97 पर कुल मतदाता संख्या 942 में 709 मतदाताओं ने हिस्सा लिया जिसमें पुरुषों की संख्या 355 तो महिलाओं की संख्या 354 बताई गई, बूथ संख्या 105 पर कुल मतदाता की संख्या 1029 जिसमे 544 मतदाताओं ने हिस्सा लिया इसमें पुरुषों की संख्या 276 महिलाओं की संख्या 268 बताई गई।

वही बूथ संख्या 106 पर कुल मतदाताओं की संख्या 1325 जिसमें 677 मतदाताओं ने हिस्सा लिया जिसमें पुरुषों की संख्या 338 तो महिलाओं की संख्या 339 बताई गई। वही पहली बार मतदान करने वाले नए युवा वोटरों ने भी इसबार अपनी भागीदारी निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *