लोक विकास संघ के प्रधान कार्यालय में बैठक संपन्न।

लोक विकास संघ के प्रधान कार्यालय में बैठक संपन्न।

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया

मझौलिया से संजय पांडे के सहयोग से बेतिया से  वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।

मझौलिया(  पश्चिमी चंपारण) स्थानीय लोक विकास  संघ  के प्रधान  कार्यालय  मे  महिला जिला उपाध्यक्ष  पुनम बाला गुप्ता के अध्यक्षता मे एक अनिवार्य  बैठक  किया गया संगठन की एकता एवं विस्तार को लेकर सभी सदस्यों ने अपना अपना विचार प्रस्तुत किए  सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि संस्था के बैनर तले वार्ड स्तर पर कमेटी गठित किया जाय वही    सभी कार्यकारिणी सदस्य  को जुलाई 2023तक बकाया कोष को अगले बैठक  मे निश्चित रूप  से जमा करा दें   साथ ही आपदा प्रबंधन  कोष  बनाकर  सभी सदस्यो को आपातकालीन  स्थिती मे 45 दिन  के लिए मदद हेतू  10000  से 50000 का राशि बिना ब्याज  उपलब्ध करायी जाएगी।  उपस्थित  लोगो ने सहमति जताते हुए  बैठक पंजी पर अपना-अपना हस्ताक्षर  किए।  बैठक  मे संघ अध्यक्ष  सी.बी राय, सचिव  सुमंत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शंकर  साह, मिडिया प्रभारी संजय  वर्मा, सदस्य  प्रिती कुमारी, पुष्पा पांडेय,  मिना सिंह  ,कुसुम  देवी,लालबाबू पटेल  आदी उपस्थित  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *