कंबल पा कर गरीब एवं असहाय लोगो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया धन्यवाद।
बैरिया से अजहर आलम के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
बैरिया (पश्चिमी चंपारण)
बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम के द्वारा प्रखंड मुख्याला बैरिया में मंगलवार के दिन गरीब असहाय, विकलांग इत्यादि लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमजीत राम ने बताया की सरकार के निर्देशानुसार समाज के निचले पयदान पर जीवन गुजर-बसर कर रहे है,जो अपने दैनिक जीवन में हर चीजों के लिए संघर्ष कर रहे है उनको इस कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण कर सहायता की जा रही है ताकि इस कड़ाके की ठंड से निजात सके। वही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए मिठु प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, प्रभू साह, भोज साह इत्यादि लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। सभी लोग कंबल पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को धन्यवाद दिया।