लौरिया थाना क्षेत्र के ‌मठिया गांव में सदेहास्पद स्थिति में मिला अविवाहिता का फंदे से लटका शव।

लौरिया थाना क्षेत्र के ‌मठिया गांव में सदेहास्पद स्थिति में मिला अविवाहिता का फंदे से लटका शव।

Bettiah Bihar West Champaran लौरिया

मृतिका के प्रेमी को पॉस्को एक्ट में लौरिया पुलिस ने भेजा जेल जांच में जुटी पुलिस।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

लौरिया (पच्छिम चम्पारण) थाना क्षेत्र के मठिया गांव के वार्ड 8 में एक अविवाहिता का शव फंदे में लटकता हुआ बरामद हुआ। अविवाहिता ने स्वयं आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या कर शव को फंदे में लटका दिया, पुलिस इसकी जांच कर रही है क्योंकि यह मामला संदेहास्पद स्थिति में है कि यह हत्या है या आत्महत्या है। घटना शुक्रवार के शाम करीब छः बजे की बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस बेतिया गवर्मेंट अस्पताल भेज दी है। फिलहाल मृतिका के परिजनों ने कोई आवेदन नहीं दिया है।

क्या है मामला।

विदित हो कि मृतिका मोहन राम की पुत्री मनीता कुमारी (18 ) बीते शुक्रवार के शाम में अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां गांव में ही बाहर कहीं निकली हुई थी और छोटा भाई कोचिंग करने गया था, जबकि उसके पिता अन्य प्रांत में दहाड़ी पर काम करने गया हुआ था। जब तक उसकी मां और भाई घर आते उसके पहले ही उसने आत्महत्या कर ली थी।

पूर्व में मृतिका का गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 2022 में एक लड़के के साथ उसका वीडियो प्रेम प्रसंग का वायरल हुआ था। उस समय इसकी उम्र 17 वर्ष थी। जिस कारण लड़का को पुलिस गिरफ्तार कर पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दी थी। करीब छः माह पहले लड़का जेल से छूट कर आया है।

ग्रामीणों और सूत्रोंनुसार यह खबर अंदर से छन कर आ रही है और जिस लड़के से मृतिका का प्रेम प्रसंग चल रहा था वह जिला अस्पताल में कंपाउंडर पद पर नौकरी कर रहा था। दोनों परिवार एक ही जाति से हैं। इधर लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों से आरजू विरजू कर लड़के को जेल से छुड़वाया था और यह विश्वास दिलाया था कि जेल से छूटने के बाद दोनों की शादी करा दी जाएगी। इधर लड़का के ना नुकुर करने और शादी से इंकार का बात भी लोगों द्वारा बताया जा रहा है।

जिससे लड़की ने आत्महत्या की है। लड़की ने क्यों और किस हालत में आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या कर आत्महत्या में तब्दील करने की कोशिश की। इसका सही जवाब और हल पुलिस अनुसंधान के बाद ही मिलेगा। फिलहाल मृतिका के परिजनों द्वारा अभी कोई आवेदन थाना को नहीं दिया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और बहुत जल्द इस कांड का खुलासा भी हो जाएगा। फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *