लौरिया प्रखंड में तीन आशा कार्यकर्ताओं का हुआ चयन।

लौरिया प्रखंड में तीन आशा कार्यकर्ताओं का हुआ चयन।

Bettiah Bihar West Champaran

लौरिया प्रखंड में तीन आशा कार्यकर्ताओं का हुआ चयन।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया(पच्छिम चम्पारण)
लौरिया प्रखंड के गोबरौरा पंचायत अंतर्गत मटियारिया और बघलोचना गोबरौरा गाँव के केंद्र संख्या 124, 237 और 121 में आशा कार्यकर्ता चयन को लेकर भव्य ग्रामसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया संजय पाठक ने की और संचालन उप मुखिया राटा दुबे ने किया।
चयन प्रक्रिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार, अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार, बीसीएम रीना मोदी, आशा फेसीलीटेटर पिंकी देवी, एएनएम रीना देवी एवं प्रतिभा कुमारी मौजूद रहीं। तीनों केंद्रों से कुल 12 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था। सभी के प्रमाणपत्रों की जाँच-पड़ताल के बाद योग्यता, अंक एवं शिक्षित स्तर को प्राथमिकता दी गई।
सर्वसम्मति से केंद्र संख्या 124 से सुधा देवी (पति–राजन साह), केंद्र संख्या 237 से सुमन कुमारी (पति–गुड्डू चौधरी) और केंद्र संख्या 121 से रिशु कुमारी (पति–प्रदीप कुमार पटेल) का चयन किया गया। इनमें से सर्वाधिक अंक और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर इन तीनों अभ्यर्थियों को योग्य पाया गया।
मुखिया संजय पाठक ने औपचारिक रूप से नामों की घोषणा की और नवचयनित आशा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं में बिदा देवी, रेणु देवी, मधु देवी, राधिका देवी, बबिता देवी, उमरावती देवी, रागिनी देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, मीरा देवी, यशोदा देवी, भगवती देवी, कविता देवी, अनु कुमारी, मधु कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *