ध्रुवीय क्षेत्र की जेट हवा ने बढ़ाई कंपकंपी, दिन में पश्चिम चंपारण सबसे सर्द।

ध्रुवीय क्षेत्र की जेट हवा ने बढ़ाई कंपकंपी, दिन में पश्चिम चंपारण सबसे सर्द।

Bihar East Champaran Motihari
ध्रुवीय क्षेत्र की जेट हवा ने बढ़ाई कंपकंपी, दिन में पश्चिम चंपारण सबसे सर्द।

मोतिहारी: ध्रुवीय देशों चलकर पहुंची जेट हवाओं से चंपारण में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ऊपरी वायुमंडल में बादल की पड़त की वजह से धूप नहीं निकल पा रही है। इससे दिन के तापमान में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ पश्चिम चंपारण जिला रविवार को दिन में राज्यभर में सबसे ठंडा रहा। जिले में दिन का तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी है।

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।दिन के तापमान की बात करें तो किशनगंज 17 डिग्री सी और बक्सर 17.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे और तीसरे सबसे ठंडा रहा। रात की तरह दिन में ठंड पड़ने से लोग ठिठुरते नजर आए। धूप नहीं निकलने के कारण शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री लुढ़क गया। सीजन में पहली बार दिन के तापमान में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिन और रात के तापमान में मात्र 3.2 डिग्री का अंतर देखा गया। वहीं 10 से 12 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की औसत रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

डॉ. राजेंद्र केंद्रीय विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि दिन के तापमान में सुधार तो होगा। लेकिन चंपारण को कड़ाके की ठंड से तीन दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।इधर रविवार को पटना सहित राज्य के अधिकतर शहरों का न्यूनतम थोड़ा सा तापमान बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हुई है। 7 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका राज्य का का सबसे ठंडा शहर रहा। राजधानी सहित पूरे बिहार के अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।

वहीं पटना में धूप नहीं निकलने के कारण शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों (23 जनवरी) तक पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर समेत 18 जिलों में भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि फिलहाल 24 जनवरी तक राज्य में ठंड और शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाला है।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *