लौरिया में जागरूकता रैली:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन।

लौरिया में जागरूकता रैली:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन।

Bettiah Bihar West Champaran

लौरिया में जागरूकता रैली:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पच्छिम चम्पारण)
लौरिया में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम
लौरिया के ब्लॉक चौक पर किया गया।

जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को समझाया गया

जागरूकता संदेशों में “हेलमेट पहनना है जरूरी”, “शराब पीकर वाहन न चलाएं”, और “एम्बुलेंस को दें रास्ता” जैसे नारे लगाए। इस अभियान को देखने के लिए मार्ग में स्थानीय नागरिकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी, जिन्होंने इसकी सराहना की।

नुकड़ नाटक द्वारा सड़क सुरक्षा पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से हेलमेट न पहनने, तेज रफ्तार, मद्यपान कर वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली जानलेवा दुर्घटनाओं के प्रति आगाह किया। इसमें आपात स्थिति में एम्बुलेंस को रास्ता देने के नागरिक कर्तव्य पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *