धनकुटवा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

धनकुटवा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा
धनकुटवा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा ( पश्चिमी चंपारण) प्रखंड के धनकुटवा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, एसपी डी अमरकेश, उपविकास आयुक्त अनिल कुमार, अपर समाहर्ता राजीव कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का शूरूआत नरकटियागंज एसडीओ सुर्य प्रकाश के स्वागत भाषण से हुआ। वही धनकुटवा पंचायत की मुखिया विन्दू देवी आदि ने अंगवस्त्र व बूकें देकर जिलाधिकारी व एसपी को सम्मानित किया। संचालन डीएसओ कुमार रविन्द्र ने किया। डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं को बताने,आपकी समस्याओं को सुनने व सुझाव लेने के लिए पूरी जिला प्रशासन के अधिकारी आपके दरवाजे तक आयें है। उन्होंने कहा कि बेवजह झगड़ा झंझट से दूर रहे।इससे विकास अवरुद्ध होता है। जीवन में आगे बढना है तो सचेत व जागरूक रहना जरूरी है। पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कभी भी सवाल नही करें। इस कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद है। वैसे प्रत्येक शुक्रवार को जिला में जन सुनवाई की जाती है। वहां कुछ लोग खुलकर अपनी बात नही रख पाते है। अवाम की बेहतरी के लिए प्रशासन लगा हुआ है। मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान कोष से बीस हजार से तीन लाख रूपयें तक सहायता दी जाती है।असाध्य रोगों के इलाज के लिए सरकार प़ाच लाख रूपयें तक सहायता देती है। इसके लिए ढाई लाख वार्षिक आय होना चाहिए। युवा पिढी भटक रही है,जरूरत है उन्हें सही दिशा देने की। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज, सिविल सर्जन डा. श्रीकांत दूबे, पीएचडी के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार, डीईओ रजनीकांत प्रवीण, डीएओ प्रवीण कुमार राय बीपीआरओ प्रियंका कुमारी आदि जिला के अन्य अधिकारियों ने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी मंच से योजनाओं को सर्वजनिक किया। एसपी डी अमरकेश ने कहा किकही भी इमरजेंसी में फंसे है तो 112 डायल कर सहायता ले सकते है। यह सेवा मात्र दस मिनट में मिलती है। बशर्ते ऐड्रेस सही होनी चाहिए। कार्यक्रम में करीब तीन दर्जन शिकायत व सुझाव दिये गए। वही मधुसूदन पटेल ने अंचलाधिकारी के विरूद्ध दाखिल खारिज, बंदोवस्ती आदि में गड़बड़ी की शिकायत किया। लखौरा से सोनवर्षा तक पंड़ई नाला के अतिक्रमणमुक्त करने व इसकी सफाई की मांग की गई। विट्टू राय ने स्वचछता पर सवाल किया। कहा कि जब हर घर शौचालय बन गया है तो सड़क पर क्यो गंदगी फैल रही है। और कई लोगों ने स्थानीय समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। मौके प्रखंड प्रमुख उत्कर्ष उर्फ मणि श्रीवास्तव, बीडीओ अजीत कुमार रौशन, सीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ प्रियंका कुमारी, डा अनवार अहमद, एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह, मैनाटांड़ पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार, एसआई अरविन्द कुमार ठाकुर, विकास कुमार साह आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।हालांकि इस जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी अच्छी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *