टीबीटी हिस्ट्री मेकर्स के शिक्षक सम्मान समारोह में घोड़ासहन के तीन शिक्षक हुए सम्मानित
घोड़ासहन / पूर्वी चंपारण:
द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (TBT) फेसबुक मंच के तत्वावधान में 01 फरवरी को रविदास जयंती के पावन अवसर पर डायट मोतिहारी के सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर घोड़ासहन प्रखंड के तीन नवाचारी शिक्षकों सहित जिले के कुल 115 शिक्षकों को शिक्षा में उत्कृष्ट नवाचार हेतु सम्मानित किया गया।
घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत NPS जोड़ापाकड़ बगही भेलवा के प्रधान शिक्षक रामनिवास कुमार, प्राथमिक विद्यालय गिधौना उर्दू के प्रधान शिक्षक अजीत कुमार तथा GPS घोड़ासहन की शिक्षिका रंजना कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं विद्यार्थियों में अधिगम विकास के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
टीबीटी मंच की सक्रिय सदस्यों माला कुमारी, पूनम कुमारी, अलका शुक्ला, प्रतिमा कुमारी एवं मणि प्रियंका ने बताया कि मंच का उद्देश्य सीमित संसाधनों के बावजूद नवाचार के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाना है। यह आयोजन प्रतिवर्ष जिला एवं प्रमंडल स्तर पर आयोजित किया जाता है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा श्री नित्यम कुमार गौरव, डायट मोतिहारी के प्राचार्य, बाइट दरियापुर के प्राचार्य सहित कई शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
डायट मोतिहारी के प्रसिद्ध व्याख्याता फकरुद्दीन सर ने कहा कि टीबीटी मंच द्वारा आयोजित इस प्रकार के सम्मान समारोह शिक्षकों के लिए ऊर्जा, प्रेरणा और नवाचार को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।
