16 दिन बाद सिकटा थाना क्षेत्र के झुमका तीनमूहानी के समीप एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर से लागत एवं मोबाइल लूट कांड में स्थानीय पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार!

16 दिन बाद सिकटा थाना क्षेत्र के झुमका तीनमूहानी के समीप एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर से लागत एवं मोबाइल लूट कांड में स्थानीय पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा‌‌‌  संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट

सिकटा‌‌( पश्चिम चंपारण) करीब सोलह दिन बाद सिकटा थानाक्षेत्र के झुमका त्रिमुहानी के समीप एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर से नगद व मोबाईल लूट के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने लूटी गई मोबाइल के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लुटेरा सिकटा थाना के शेरवा टोला झुमका निवासी  मोजीबुल हक(30) व शेख  धौसुल्लाह(32) है।

इनके पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाईल वन प्लस बरामद किया गया  है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया है कि बैज्ञानिक तरीके से जांच के बाद सोलह दिनों में यह सफलता मिली है। घटना को 18 जूलाई की करीब आठ बजे रात में अंजाम दिया गया था। सिकटा थाना के झुमका के पश्चिम सरेह में त्रिमूहानी पर पुरूषोतमपुर थाना के पर्सा निवासी व एयरटेल के डिस्ट्रीब्यूटर आकिब रहमान से  लुटेरों ने मारपीट कर 58 हजार रूपयें से भरे बैग व वन प्लस मोबाईल लूट लिया था।

डिस्ट्रीब्यूटर के शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध सिकटा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।इस अभियान में सिकटा थानाध्यक्ष के अलावे पुअनि अरबिंद कुमार ठाकुर,राहुल कुमार सदलबल शामिल रहे।हालांकि पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *