बिहार का पहला बायोगैस प्लांट बेतिया में तैयार होगा।
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
बेतिया (पच्छिम चम्पारण)
बेतिया शहर में बिहार का पहला बायोगैस प्लांट तैयार हो जाने के बाद स्थानीय नागरिकों को घरों,दुकानों, फैक्ट्री में गैस इस्तेमाल करने में काफी सुविधा मिलेगी, इसके साथ हीआवश्यक वस्तुओं में प्रयोग करने के लिए काफी मददगार साबित होगा। संवाददाताओं को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बायोगैस प्लांट बेतिया में तैयार करने में 100 करोड़ की लागत लगेगी। इस बायोगैस प्लांट की तैयार हो जाने के बाद बेतिया को एक बहुत बड़ा काम हेतु सौगात मिल जाएगा।इसके लिए जिले के सभी घरों में पाइप बिछाने का काम जोरशोर से चल रहा है। घरों में पाइप बिछाने के बाद गैस की कीआपूर्ति शुरू हो जाने पर शहरवासियों को सस्ते दामों में गैस उपलब्ध हो सकेगा, इसके साथ ही गैस एजेंसी के दुकानों पर नंबर लगाने की कोईआवश्यकता नहीं पड़ेगी
गैस एजेंसियों के संचालकों, व्यवस्थापकों के आतंक से छुटकारा मिल जाएगा, साथी गैस घरों में गैसआपूर्ति करने वाले गैस एजेंसियों के वेंडरों की चोरी कर गैस निकालने, अधिक पैसा वसूल करने से भी मुक्ति मिल जाएगी। ग्राहकों को शादी विवाह एवं अवसरों परअधिक गैस कीआवश्यकता होती है, जिसके लिए गैस एजेंसियों का चक्कर लगाना पड़ता है, अधिक कीमत देकर गैस उपलब्ध कराया जाता है, इससे भी मुक्ति मिल जाएगी,
उपभोक्ता को जितनी भी गैस की जरूरत पड़ेगीआसानी से मिल जाएगी,उसका भुगतान करना पड़ेगा।
