मंडल कारा के एक बंदी का जीएमसीएच में इलाज के दौरान की हुई मौत।

मंडल कारा के एक बंदी का जीएमसीएच में इलाज के दौरान की हुई मौत।

Bettiah Bihar West Champaran

मंडल कारा के एक बंदी का जीएमसीएच में इलाज के दौरान की हुई मौत।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया (पच्छिम चम्पारण)
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में मंडल कारा का एक बंदी जो नौतन थाना क्षेत्र के बुधवालिया गांव के गोरख मुखिया,उम्र 75 वर्ष की मौत इलाज के दौरान हो गई।बेतिया मंडलकारा के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट,रामानुज राम ने संवाददाता को बताया कि गौररव मुखिया को दम फूलने की बीमारी की शिकायत के बाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल में भर्ती कराया गया,1 घंटे के बाद इलाज को दौरान गोरख की मौत हो गई। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने संवाददाता को बताया कि गोरख मुखिया अक्टूबर 2025 को कारा में आया,वह हत्याकांड का प्राथमिकिअभियुक्त था। जेल मेंआने के समय ही उसकी तबीयत ठीक नहीं थी,वह द दममा की बीमारी से ग्रसित था। 8 नवंबर 2025 को भी उसकी तबीयत खराब होने पर उसे जीएमसीएच भेजा गया था, इलाज के बाद वह कारा में वापसआ गया,पर अगले ही दिन उसकी तबीयत फिर खराब हो गई,तब उसे फिर जीएमसीएच में भर्ती करायागया,जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *