सड़क निर्माण एजेंसी पर इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने किया रेड,जीएसटी घोटाला।
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
बेतिया (पच्छिम चम्पारण)
बेतिया नरकटियागंज सड़क निर्माण कर रही ऋथविक प्रोजेक्ट की कई ठिकानों पर वाणिज्य कर विभाग के इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने सर्वे किया।इसमें इंटेलिजेंस वाणिज्य कर विभाग के इंटेलिजेंस ब्यूरो के मुजफ्फरपुर,बेतियाअंचल के आधे दर्जन से ज्यादा अधिकारी शामिल थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने एडवांस्ड एनालिटिकल टूल्स के गणना केआधार पर जीएसटी की गड़बड़ी की आशंका को लेकर ऋत्विक प्रोजेक्ट के बानूछापर स्थित कार्यालय में धावा बोला। मौके पर मौजूद ऋत्विक प्रोजेक्ट केअधिकारियों से जीएसटी से संबंधित सभी कागजात की मांग की। देर रात इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम के साथ-साथ वाणिज्य कर विभाग केआधे दर्जन से अधिकअधिकारियों के द्वारा सामान लेनदेन,संदिग्ध टर्नओवर,ई वे बिल,इन्वॉयस, इनपुट टैक्स क्रेडिट के पैटर्न के साथ साथ ऋत्विक प्रोजेक्ट से संबद्ध सभी निर्माण कंपनियां के द्वारा आपूर्ति की गई सामानों की जकागजातों की गहनता से जांच कर रही है।दूसरे दिन भी ऋत्विक प्रोजेक्ट के कुमारबाग स्थित दो हॉट मिक्सिंग प्लांट पर भी पहुंचकरआवश्यक कागजातों की जांच करने मेंअधिकारी जुटे रहे।प्रोजेक्ट मैनेजर, सुभाष निगम ने संवाददाता को बताया कि वाणिज्य कर विभाग के इंटेलिजेंस ब्यूरो के द्वारा जीएसटी से संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है।प्रोजेक्ट मैनेजर ने संवाददाता को बताया कि मेरे सारे रिटर्नअपडेट हैं।
