फॉर्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी शिविर में उमड़ी किसानों की भीड़।

फॉर्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी शिविर में उमड़ी किसानों की भीड़।

Bettiah Bihar West Champaran

फॉर्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी शिविर में उमड़ी किसानों की भीड़।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पच्छिम चम्पारण)
लौरिया प्रखंड क्षेत्र में किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से फॉर्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कृषि से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कराया।
शिविर के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी केशव कुमार और आरडीओ विकास कुमार ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी कराना वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसके माध्यम से किसानों को कृषि अनुदान, बीज वितरण, उर्वरक, फसल बीमा योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऐसे शिविरों में अनिवार्य रूप से भाग लें।
शिविर में प्रखंड एवं अंचल स्तर के कर्मियों द्वारा किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की गई। मौके पर मौजूद कर्मियों ने किसानों को प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान भी किया।
किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और काम आसानी से हो जाता है। शिविर का उद्देश्य किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *