नगर के बसस्टैंड में मिला युवक का शव,फैली सनसनी।

नगर के बसस्टैंड में मिला युवक का शव,फैली सनसनी।

Bettiah Bihar West Champaran

नगर के बसस्टैंड में मिला युवक का शव,फैली सनसनी।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया (पच्छिम चम्पारण)
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया बस स्टैंड के परिसर में एक युवक का शव मिलने से अफरातफरी फैल गई,देखते ही देखते ही अपार भीड़ जमा हो गई,इस भीड़ में जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत चरितार्थ हो रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 डायल टीम घटनास्थल पर पहुंच कर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान नहीं होने पर कई तरह की बातें सामनेआने लगे मोहल्ले वासियों ने कहा कि मृत युवक नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया है।पुलिस जांच के बाद इस तरह की बात नहीं पाई गई। पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान,पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के, भवानी गांव के निवासी, इस्लाम मियां के 22 वर्षीय पुत्र,इरशादआलम के रूप में की गई है।अपर थानाअध्यक्ष नितिन कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक की मां,नसीमा खातून ने बताया कि उनका बेटा की तबीयत बहुत दिनों से खराब चल रही थी,कुछ दिन पहले वह बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में डायलिसिस पर था।चार दिनों के बाद पुनः डायलिसिस कराने हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में गया था,
कुछ देर के बाद पता चला कि उसका बेटा का शव बेतिया बसस्टैंड परिसर में पड़ा हुआ है। डायल 112 पुलिस टीम को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच गई, 112डायल की टीम की पुलिस,ओजेलअहमद ने शव को उठाकर बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत् घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *