नीलगाय से टकराई बाइक छात्र की हुई मौत, नीलगाय बना मौत का कारण।
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
बेतिया (पच्छिम चम्पारण)
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेतिया अरेराज् मुख्य पथ पर,
हरदिया चौक के पास तेज रफ्तार बाइक से एक नीलगाय से टक्कर हो गई, इस टक्कर होने से इंटरमीडिएट की छात्र, रितिक राज उर्फ सचिन राज् उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई।
बाइक पर पीछे बैठे दोस्त,
विवेक पटेल,उम्र 25 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया। मृतक की पहचान,जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठिया बिशुनपुर वार्ड नंबर 7 निवासी,राकेश सिंह के पुत्र रितिक राज उर्फ सचिन राज के रूप में की गई है।रितिक राज बाइक चला रहा था,तभीअचानक एक निलगाय उसके सामनेआ गई जिससे उससे टक्कर हो गई,
मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।सदर एसडीपीओ, विवेक दीप में संवाददाता को बताया कि घटना बाइक सवार का नीलगाय से टक्कर होने से मौत हुई है।मृतक की मानेअपने बेटे को गोली मार कर हत्या करने काआरोप लगाया है, मृतक,आईए का प्रैक्टिकल की कॉपी की तैयारी कर रहा था,वहअचानक घर से बाहर निकल गया,शाम तक वह घर नहींआया,फोन करने पर उसको मोबाइल स्विचऑफ बताया।
