सिकटा नदी का टूटा पश्चिमी तटबंध, खेतों व गांव में फैला बाढ़ का पानी।

सिकटा नदी का टूटा पश्चिमी तटबंध, खेतों व गांव में फैला बाढ़ का पानी।

Bihar West Champaran

बेतिया/ सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट
सिकटा नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से समूचा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।सिकटा गांव के समीप सिकटा नदी का पश्चिमी तटबंध करीब पचास फिट तक टूट जाने से बाढ़ का पानी चारो तरफ फैल गया है।उधर जनता उच्चतर विद्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

करीब चार फीट तक बाढ़ का पानी पुरैनिया गांव से बॉडर चौक जाने वाली सड़क पर बह रहा है।कई घरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है।वही टूटे तटबंध का जायजा सीओ मनीष कुमार और बीडीओ मीरा शर्मा ने लिया है।

उनलोगों ने बताया कि बाढ़ के पानी का बहाव काफी तेज है।बढ़ते पानी को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने मुख्यालय स्थित रहनेवाले लोगो को सुरक्षित स्थान पर सामानों को रखने का निर्देश भी दिया है।बता दे कि पानी का वेग इतना ही तेज रहा तो बाढ़ तबाही मचा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *