चुनाव प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगा और सितंबर तक चलेगा।
10 फेज में चुनाव कराया जाएगा।
पटना: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य चुनाव आयोग, बिहार पटना के द्वारा वीसी के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई।
इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी, उप उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। राज्य चुनाव आयोग के सचिव द्वारा बताया गया कि ईवीएम के माध्यम से पंचायत चुनाव होगा।
।
उन्होंने कहा कि EVM की उपलब्धता एवं आवश्यकता की आकलन कर लिया जाए।
EVM प्राप्त करने हेतु जिला को विभिन्न प्रदेशों से टैगिंग किया गया है।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगा और सितंबर तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि 10 फेज में चुनाव कराया जाएगा।
पहली बार है कि पंचायत चुनाव EVM के द्वारा कराया जाएगा।
चूकि एक बूथ पर 6 ईवीएम की आवश्यकता होगी इसी के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाएगा।
इसमें से 5% ईवीएम को ट्रेनिंग के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो पंचायत नगर निकाय क्षेत्र में चला गया है या जिस पंचायत का अस्तित्व खत्म हो गया है उसके लिए बूथो का वेरिफिकेशन कराने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
कोरोना एवं बाढ़ को देखते हुए चुनाव कराने का प्लान तैयार करने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया गया।
उन्होंने चुनाव के विभिन्न आयामों को तैयार करने हेतु निर्देश दिया।
वीसी के बाद जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित पदाधिकारीयो को निर्देश दिया कि ईवीएम कोषांग का गठन जल्द से जल्द किया जाए।
साथ ही अन्य कोषांगो के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाए।
वोटर लिस्ट का अपडेशन करने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित पदाधिकारियों को दिया।